Daily Political Update: फ्लोर टेस्ट में पास हुए नीतीश कुमार, महाराष्ट्र कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
Daily Political Roundup: बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू-एनडीए सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। इससे पहले विधानसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि क्या मोदी जी गारंंटी लेंगे कि नीतीश जी फिर नहीं पलटेंगे। वहींं, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले लोग लोकतंत्र की दुहाई ना दें।

उधर, बिहार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भी उस वक्त भूचाल आ गया जब पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
मोदी जी गारंटी लेंगे नीतीश जी नहीं पलटेंगे: तेजस्वी
बिहार की राजनीति में सुबह से गहमागहमी जारी रही। बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बयानबाजी हुई। राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की तुलना दशरथ से की और कहा कि मुख्यमंत्री हमारे लिए आदरणीय थे, हैं और हमेशा रहेंगे। लेकिन उन्होंने जो किया वो सही नहीं था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि क्या मोदी जी इस बात की गारंटी लेंगे कि नीतीश जी दोबारा नहीं पलटेंगे?
विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर किया करारा प्रहार
बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर हमला बोला, तो वहींं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी जाेरदार पलटवार किया। विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर परिवारवाद के आरोप लगाए और कहा कि तेजस्वी यादव ने बड़े विभाग अपने पास रखे। विजय सिन्हा ने सवाल उठाया कि इतना पैसा आपके पास कहां से आया। बिहार में जंगलराज लाने का काम इन लोगों ने किया।
महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका
बिहार के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भी सोमवार को उठा पटक देखने को मिली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सौंपने के बाद कहा, "मैंने आज कांग्रेस पार्टी के विधायक पद का इस्तीफा स्पीकर से मिलकर उन्हें सौंप दिया है। मैंने अब तक किसी भी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं लिया है। मेरे सामने अभी दो दिन बाकि है। दो दिन बाद मैं अपनी राजनीतिक भूमिका स्पष्ट करूंगा।
ठीक नहीं था RJD का कामकाज, इसलिए हम अलग हुए- नीतीश
बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दाैरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "जब ये लोग साथ थे तो हमने बाकि सब लोगों को एकजुट करने के लिए यहां पर बैठक भी की। मैंने इतने दिन मेहनत की और मैं सबको एकजुट कर रहा था, लेकिन कुछ हुआ? कांग्रेस पार्टी को डर लग रहा था। हम बार-बार कह रहे थे कि बाकि पार्टियों को एकजुट कीजिए। हमें बाद में पता चला कि तेजस्वी यादव पिता भी उनके साथ हैं तब मुझे पता चला कि कुछ होने वाला नहीं है और फिर मैं अपनी पुरानी जगह पर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications