दादरी कांड का फायदा उठाना चाहते हैं आतंकवादी, यूपी में कर सकते हैं हमला
नोएडा। आतंकी संगठन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धमाकों की योजना बना रहे हैं। खुफिया विभाग की ओर से इंटरसेप्ट किए गये कुछ कोड से यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आतंकी संगठन दादरी में हुई हिंसा का बदला लेने के मकसद से यह साजिश रच रहे हैं।
तो अब आतंकियों की साजिश का कभी पता नहीं लगा पाएंगी एजेंसियां?
दुनिया के 10 शहर जहां आतंकी हमलें हैं आम बात
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक खबर की मानें तो इस सूचना के बाद पूरे यूपी में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कुछ संदिग्ध बातचीत की रिकार्डिंग उनके हाथ लगी है। इसमें कहा गया है कि आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
इतना ही नहीं एजेंसी द्वारा इंटरसेप्ट किए गए संदेश में वीएचपी नेता अशोक सिंहल और प्रवीण तोगड़िया पर हमला करने का भी जिक्र है। एजेंसियों ने कहा है कि गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले के असफल होने के बाद दादरी कांड का लाभ आतंकी संगठन उठा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि दादरी कांड के बाद से ही गोमांस आदि पर विवाद से देश में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल खराब हुआ है। इसके साथ ही त्यौहारों का सीजन भी शुरू हुआ है। ऐसे में भीड़-भाड़ वाले बाजारों पर आतंकियों की नजर हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications