Watch Video: बारातियों के साथ डांस कर रहे दादा, पीछे से लट्ठ लेकर पहुंच गई दादी और फिर...
शादी हो और डांस न हो ऐसा तो होना नमुमकिन है। आजकल शादियों में हो रहे डांस के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं।
नई दिल्ली, 26 दिसंबर: शादी हो और डांस न हो ऐसा तो होना नामुमकिन है। आजकल शादियों में हो रहे डांस के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक बुजु्र्ग दादा डीजे पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।बरातियों के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करते हुए दादा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

झूम-झूम कर दादा कर रहे हैं डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ये बुजुर्ग व्यक्ति काफी मस्ती भरे अंदाज में डांस करते हुए दिख रहे हैं। दादा अपने डांस के जरिए वहां खड़े लोगों को टक्कर दे रहे हैं। हालांकि डांस करते हुए दादा ये भूल गए कि वहीं पास में उनकी पत्नी यानी की दादी भी खड़ी है। डीजे पर दादा को इस तरह डांस करता देखकर दादी को गुस्सा आता है और फिर दादी मजेदार तरीके से दादा को सबक सिखाने का फैसला करती हैं।

लट्ठ लेकर पहुंची दादी की एंट्री
डीजे पर दादा को डांस करता देखकर दादी लट्ठ लेकर पीछे पहुंच जाती हैं। वीडियो में दादी के हाथ में लाठी को देखा जा सकता है। दादी को आता देखकर दादा की चेहरे पर डांस साफ नजर आ रहा है। झूमते हुए डांसकर रहे दादा अपना डांस भूलकर भाग जाते हैं।

यूजर्स को पसंद आया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स दादा के भागने की तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम से ट्विटर तक पर कई पेज पर यह वीडियो शेयर किया जा रहा है। वहीं वीडियो पर लाइक की बरसात कर रहे हैं।

दादी की एंट्री आई यूजर्स को पसंद
बुजुर्ग दंपत्ति के इस वीडियो में दादा का डांस को यूजर्स को पसंद आया ही है लेकिन सबसे ज्यादा यूजर्स दादी की एंट्री पर शानदार बता रहे हैं। यूजर्स दादी की एंट्री पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं दादा का इस तरह से लट्ठ देखकर भागना भी यूजर्स को काफी हंसा रहा है।
यह भी पढ़ें : जूड़े को सांप से बांधकर मॉल में घुसी महिला, Video वायरल












Click it and Unblock the Notifications