सलमान खान के "बीइंग ह्यूमन" के जरिए होती है मनी लॉन्ड्रिंग, 'दबंग' डायेरक्टर ने फिर लगाया आरोप
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह के राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में कई बैनर के खिलाफ खुद बॉलीवुड से जुड़े एक्टर और डायरेक्टर ने मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब अभिनव ने सलमान खान की चैरिटी करने करने वाली संस्था बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को लेकर बड़े आरोप लगाए हैं। अभिनव कश्यप ने दावा किया है कि सलमान का बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन एक 'मनी-लॉन्ड्रिंग' हब है। जिसे सलमान खान की इमेज सुधारने के लिए बनाया गया था।

बींइग ह्यूमन' सलीम खान का आइडिया था...
शनिवार को अभिनव कश्यप फेसबुक पोस्ट में सलमान खान के 'बींइग ह्यूमन' फाउंडेशन को लेकर लिखा, "जनाब सलीम खान का सबसे बड़ा आइडिया है बींइग ह्यूमन। बींइग ह्यूमन की चैरीटी महज एक दिखावा है। दबंग की शूटिंग के दौरान मेरी आंखों के सामने पांच साइकिल बंटती थी, अगले दिन अखबारों में छपता था कि दानवारी सलमान खान ने 500 साइकिलें गरीबों में बांटीं।
Recommended Video

'सलमान की छवि सुधारने के लिए बनाया गया ये फाउंडेशन'
अभिनव ने लिखा कि, सारी कोशिशें सलमान खान की गुंडे, मवाली वाली छवि सुधारने के लिए की थी, ताकि इनके तमाम क्रिमिनल कोर्ट केस में मीडिया और जज उन पर थोड़ी रियायतें बरतें। बींइग ह्यूमन आज 500 रुपये की जींस 5000 हजार में बेचता है और सीधी सादी जनता की आंखों में धूल झोंककर उनसे नोट बटोर रहे हैं ये धूर्त लोग। इनकी मंशा किसी को कुछ देने की नहीं, सिर्फ लेने की है। सरकार को चाहिए कि बींइग ह्यूमन की भी गहरी जांच हो.....मैं सरकार का पूरा सहयोग करुंगा।

अभिनव में पहले भी लगाया था सलमान खान पर बड़ा आरोप
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद अभिनव कश्यप ने यशराज फिल्म्स और सलमान खान के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी लंबी-चौड़ी पोस्ट में यह दावा किया कि सलमान खान और उनके परिवार ने अभिनव के फिल्मी करियर को बर्बाद करने की काफी कोशिश की। अभिनव ने पोस्ट में सोहेल खान पर उन्हें धमकाने और वायकॉम के सीईओ विक्रम मल्होत्रा को डराने का आरोप लगाया था। अभिनव ने कहा था कि सोहेल ने मेरे प्रोजेक्ट का नुकसान किया और मुझे साइनिंग फीस 7 करोड़ रुपये इंट्रेस्ट के साथ लौटानी पड़ी।

अरबाज खान ने अभिनव कश्यप पर कानूनी कार्रवाई की बात कही
बता दें कि अभिनव कश्यप की पहली पोस्ट पर सलीम खान ने कमेंट करते हुए कहा था कि उनको जो करना है वह करें, मैं इसपर रिएक्शन देकर अपना समय नहीं बर्बाद करूंगा। वहीं, अरबाज खान ने अभिनव कश्यप की पोस्ट के लिए उनपर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications