#KarnatakaGovtFormation: कांग्रेस-जेडीएस विधायकों की सुरक्षा के लिए डीके शिवकुमार ने हायर किए बाउंसर-गनमैन

बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए चल रहा सियासी ड्रामा वाकई काफी हैरतअंगेज मोड़ पर पहुंच चुका है, अपने विधायकों को बीजेपी से बचाने के लिए कांग्रेस और जेडीएस हर संभव कोशिश कर रही है, दोनों ही दलों ने अपने विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया है तो वहीं अब एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। ऐसी खबर है कि कांग्रेस के बहुचर्चित नेता डीके शिवकुमार ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों की सुरक्षा के लिए गनमैन और बाउंसर को हायर किए हैं।

विधायकों की सुरक्षा के लिए शिवकुमार ने हायर किए बाउंसर-गनमैन

गौरतलब है कि इस वक्त कर्नाटक में सियासी पारा चरम पर है। अपने विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस और जेडीएस ने कल आधी रात को अपने विधायकों को बेंगलुरु के रिजॉर्ट से निकालकर बस से हैदराबाद के लिए भेजा, यही नहीं बीजेपी से अपने विधायकों को सुऱक्षित रखने के लिए रास्ते में तीन जगहों पर बस बदलवाई।

विधायकों की खरीद फरोख्त को रोकने की कोशिश

जेडीएस के नेता कुमारस्वामी ने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त को रोकने के लिए हम विधायकों को बेंगलुरु से बाहर भेज रहे हैं, जेडीएस और कांग्रेस के विधायक एक ही जगह साथ रहेंगे। कांग्रेस को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट बहुमत साबित करने के समय को घटाएगा, इसलिए वह रिजॉर्ट छोड़ रहे हैं, अब वह सीधे वोट डालने के लिए ही आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+