देश के 11वें अमीर व्‍यक्ति ने 750 करोड़ रुपए में खरीद लिया लिंकन हाउस

मुंबई। अभी पिछले हफ्ते ही खबर आई थी कि बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला ने 450 करोड़ रुपए के साथ देश का सबसे महंगा घर खरीद लिया है। लेकिन पुणे के इंड्रस्‍टयलिस्‍ट और देश के 11वें सबसे अमीर व्‍यक्ति साइरस पूनावाला ने उन्‍हें इस रेस में पीछे कर दिया है। पूनावाला ने मुंबई में स्थित अमेरिका के पूर्व दूतावास लिंकन हाउस को 750 करोड़ रुपए में अपना बना लिया है।

Cyrus-Poonawalla

अब तक की सबसे बड़ी डील

पूनावाला और लिंकन हाउस की इस डील को मुंबई में रीयल एस्‍टेट की अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। लिंकन हाउस साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी में स्थित में और इसका प्रयोग कभी अमेरिका अपने वाणिज्यिक दूतावास के तौर पर करता था।

लिंकन हाउस 50,000 वर्ग फुट एरिया में फैला और बताया जा रहा है कि पूनावाला इसका प्रयोग अपने पारिवारिक निवास के तौर पर करना चाहते हैं। बिड़ला ने 450 करोड़ रुपए में मुंबई का जाटिया हाउस खरीदा है।

कौन हैं पूनावाला

  • पूनावाला वर्ष 1966 में स्‍थापित सेरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन हैं।
  • सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सांप के काटने पर इलाज में काम आने वाली दवा का सबसे बड़ा सप्‍लायर है।
  • फोर्ब्‍स की 2015 की रैंकिंग के मुताबिक पूनावाला देश के 11वें शख्‍स हैं।
  • दुनिया के अमीर व्‍यक्तियों में उनका नंबर 208वां है।
  • पूनावाला की संपत्ति करीब 6.6 बिलियन डॉलर है।
  • उन्‍होंने अपनी पढ़ाई पुणे के बिशप स्‍कूल से की है।
  • उन्‍होंने 1966 में ब्रिहन महाराष्‍ट्र कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।
  • दवाईयों के क्षेत्र में उनके योगदान की वजह से 2005 में पदमश्री से सम्‍मानित हुए।

1957 में बन गया लिंकन हाउस

लिंकन हाउस को पहले वांकानेर हाउस के रूप में जाना जाता था जो कि वांकानेर महाराजा प्रतापसिंह जी झाला वांकानेर का महल था। इसे 1957 में अमेरिका को लीज पर दे दिया और नाम बदलकर लिंकन हाउस कर दिया गया। अमेरिका ने इसमें अपना वाणिज्य दूतावास बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+