दिल्ली के शाहदरा में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 की मौत, एक घायल
नई दिल्ली, 30 जून। दिल्ली में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। यह हादसा शाहदरा के फर्श बाजार में हुआ है, जहां पर सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग लग गई, जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से घर में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। हादसे में चार लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने चारो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिलेंडर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
शाहदरा के अलावा दक्षिण पूर्व दिल्ली के तुगलकाबाद में भी मंगलवार को आग लग गई थी। यह आग सिलेंडर की दुकान में लगी थी। अच्छी बात यह है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और उसने आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें शाम 6.19 बजे मिली थी, जिसके बाद हमने मौके पर पहुंचकर आग को काबू कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications