Cyclonic Storm: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, रेड अलर्ट जारी

Cyclonic Storm: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में उठ रहा चक्रवाती तूफ़ान 17 अक्टूबर की सुबह तक पुडुचेरी और नेल्लोर के तट से टकराने वाला है, जिसके कारण दक्षिण तट और रायलसीमा के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक ये तूफान 10 किमी/घंटा की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, फिलहाल मौजूदा स्थिति में ये तूफान चेन्नई से 440 किमी, पुडुचेरी से 460 किमी और नेल्लोर से 530 किमी दूर बताया गया है।

Cyclonic Storm

आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मौसम विभाग के रोनांकी कुरमानाथ ने कहा, "कल सुबह तक पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच तट के पास तूफ़ान के आने की उम्मीद है, जिससे दक्षिण तट और रायलसीमा में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है, तट के साथ-साथ 40-60 किमी/घंटा की गति से हवा चलने की उम्मीद है।"

मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया

अधिकारियों ने मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने और जनता को सतर्क रहने के निर्दश जारी किया गया है। आपको बता दें कि इस चक्रवात की वजह से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में आज और अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने आशंका है इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और इन राज्यों में बारिश की वजह से स्कूल और ऑफिस बंद कर दिए हैं।

तमिलनाडु में भारी बारिश ने बरपाया कहर , रेड अलर्ट जारी

आपको बता दें कि बीते दो दिनों से तमिलनाडु में भारी बारिश में आफल पैदा कर दी है। तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और चेंगलपेट में तो हालत सबसे ज्यादा खराब है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी यहां पर रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट और कांचीपुरम में भारी बारिश

चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट और कांचीपुरम जिलों में 931 से अधिक राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां अधिकारी चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आईएमडी ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें।

बेंगलुरू में भी भारी बारिश, लोग परेशान

बेंगलुरू भारी बारिश से जूझ रहा है, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में काफी पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है। सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में भारत के सबसे बड़े ऑफ़िस हब में से एक मान्याता टेक पार्क शामिल है,जहां पानी काफी भर गया है।

17 अक्टूबर तक भारी बारिश अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बेंगलुरू में लगातार बारिश का अनुमान जताया है,17 अक्टूबर तक भारी बारिश अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+