Cyclone Yaas Live: यास की बारिश से दरभंगा का अस्पताल बना तालाब, पानी-पानी हुए वार्ड
ओडिशा: वैतरणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, आस-पास के रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है।
नई दिल्ली, 29 मई। चक्रवाती तूफान 'यास' अब धीमा पड़ चुका है। बंगाल-ओडिशा और झारखंड में जबरदस्त ढंग से तबाही मचाने के बाद तूफान ने बिहार सहित यूपी में में भी अपना असर दिखाया। मौसम विभाग के मुताबिक अब ये कमजोर पड़ गया है। मालूम हो कि 'यास' के कारण बंगाल और ओडिशा में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और काफी आर्थिक क्षति हुई है। इसके अलावा बिहार में 7 लोगों की मौत हुई जबकि 6 लोग घायल हुए।
Recommended Video
Cyclone Yaas Update: 24 मई से 29 मई तक 25 Train Cancelled, देखिए पूरी List| वनइंडिया हिंदी
इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल का लाइव अपडेट जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

यहां है लाइव अपडेट
LIVE Feed
ओडिशा के कलेक्टर ज्ञान दास कहते हैं, भारी बारिश से भद्रक जिले के अखुआपाड़ा में बैतरानी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। "हम ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में उच्च वर्षा के कारण नदी में मध्यम बाढ़ प्राप्त करने जा रहे हैं, हम आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानांतरित कर रहे हैं।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications