Cyclone Remal: क्या है रेमल का मतलब? क्यों आते हैं चक्रवात? कौन रखता है इनका नाम?
Cyclone Remal Updates: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात' रेमल' बंगाल और बांग्लादेश के तटों को पार कर चुका है और इसका असर अब इन जगहों पर दिख भी रहा है।
आपको बता दें कि रविवार देर रात पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच इस तूफान ने दस्तक दी, उस वक्त इसकी स्पीड 135 किमी प्रति घंटा थी। इस तूफान के बारे में मौसम विभाग ने तीन दिन पहले ही अलर्ट जारी किया था और इसी कारण इससे निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस तूफान के मद्देनजर बंगाल, ओडिशा के तटीय इलाकों के लाखों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इस वक्त साइक्लोन 'रेमल' की वजह से बंगाल के कई जिलों में बारिश हो रही है. जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं। आपदा प्रबंधन टीम लोगों की सुरक्षा में लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटों में ये तूफान कमजोर पड़ जाएगा।
रेमल साल का पहला चक्रवात है,इसका नाम ओमान ने रखा
गौरतलब है कि आपको बता दें कि 'रेमल' साल 2024 का पहला चक्रवात है, जिसका नाम 'ओमान' ने दिया है। मानसून से पहले आए इस तूफान का असर फिलहाल मानसून की स्पीड पर नहीं पड़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 31 मई को केरल के तटों पर दस्तक देगा।
'चक्रवात' या साइक्लोन होता क्या है?
देश में हर साल कोई ना कई साइक्लोन या चक्रवात आते हैं, अब सवाल ये उठता है कि आखिर 'चक्रवात' या साइक्लोन होता क्या है? ये इतने भयंकर क्यों होते हैं?
ये अंग्रेजी के U लेटर जैसा दिखता है
इनके नाम कौन रखता है और क्यों इनके नाम काफी अजीब से होते हैं तो आपको बता दें कि चक्रवात एक घूमती हुई वायु राशि है, जो कि काफी खतरनाक होती है, आप दूर से इसे देखेंगे तो आपको लगेगा कि ये अंग्रेजी के U लेटर जैसा है। ये लो प्रेशर एरिया होते हैं जो कि गर्म हवा की वजह से पैदा होते हैं और जब ये ठंडी सतह से टकराते हैं तो बहुत तेज बारिश होती है।
13 देशों की विश्व मौसम संगठन ने एक टीम बनाई है
आपको बता दें कि इस तरह के तूफान को दक्षिण गोलार्ध को लोग साइक्लोन या चक्रवात कहते हैं तो वहीं दूसरी ओर उत्तरी गोलार्ध को इसे 'हरीकेन' या 'टाइफून' कहते हैं। आपको बता दें कि इन तूफानों का नाम भी एक नियमबद्ध तरीके के तहत रखा जाता है, इसके लिए एक विश्व मौसम संगठन ने एक टीम बनाई है, जिसमें 13 देश शामिल हैं, ये बारी-बारी से तूफानों के नाम रखते हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं।
- भारत,
- बांग्लादेश,
- म्यांमार,
- पाकिस्तान,
- मालदीव,
- ओमान,
- श्रीलंका,
- थाईलैंड,
- ईरान,
- कतर,
- सऊदी अरब,
- संयुक्त अरब अमीरात और
- यमन।
तूफानों के नाम हमेशा याद रहे इसलिए इनके नाम विचित्र रूप में रखे जाते हैं। रेमल का नाम ओमान ने दिया है, अब इसके बाद जो चक्रवात आएगा, उसका नाम श्रीलंका रखेगा। मालूम हो कि रेमल का अर्थ अरबी में 'रेत' होता है।












Click it and Unblock the Notifications