Cyclone Biparjoy: क्या है 'बिपारजॉय' का मतलब? जानिए कौन करता है तूफानों का नामकरण?

Cyclone Biparjoy Updates in hindi: तूफान की वजह से 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। नेवी,एनडीआरएफ समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं।

Cyclone Biparjoy Meaning: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' आज आज शाम 4 से 5 बजे के बीच गुजरात के तट से टकराने जा रहा है। ये काफी खतरनाक है और इसी वजह से गुजरात समेत आठ राज्यों में इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात पर पड़ेगा और इसी कारण यहां पर रेड अलर्ट जारी है।

Cyclone Biparjoy

प्रशासन ने इससे निपटने के लिए हर समुचित व्यवस्था कर रखी है। आपको बता दें कि अरब सागर में उठा ये इस साल का पहला तूफान है जो कि लंबे वक्त से सागर में बने होने की वजह से बहुत खतरनाक हो गया है, मालूम हो कि ऐसा तूफान पिछले 31 सालों में देखा नहीं गया है।

'बिपारजॉय' का मतलब होता है 'खुशी'

आपको बता दें कि इस समुद्री तूफान का नाम इस बार बांग्लादेश ने रखा है, जिसका अर्थ बंगाली भाषा में 'खुशी' होता है। इसका असर पाकिस्तान, बांग्लादेश और ओमान में भी दिखेगा। पाकिस्तान मे सिंधु इलाके में तो इस तूफान के कारण इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। वैसे क्या कभी आपने सोचा है कि तूफान का नामकरण कौन करता है ?

मौसम संगठन ने बनाई थी कमेटी

तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में, दरअसल तूफानों के नाम रखने के लिए एक संस्था है, जो कि बारी-बारी से सालभर में आने वाले तूफानों का नाम रखती है। साल 1953 में विश्‍व मौसम संगठन एक कमेटी बनाई थी , जो कि तूफानों का रिकॉर्ड रखती थी लेकिन ये अपना काम ठीक से नहीं कर पा रही थी और इसके बाद साल 2004 में मौसम संगठन की ओर से आठ सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसमे तय हुआ कि वो अल्फाबेटिकल आर्डर में बारी-बारी से तूफानों का नाम रखेंगे। हालांकि अब इस कमेटी के सदस्यों की संख्या 13 हो गई है।

ये हैं वो 13 देश

  • भारत,
  • बांग्लादेश,
  • म्यांमार,
  • पाकिस्तान,
  • मालदीव,
  • ओमान,
  • श्रीलंका,
  • थाईलैंड,
  • ईरान,
  • कतर,
  • सऊदी अरब,
  • संयुक्त अरब अमीरात
  • यमन।

महिलाओं के नाम पर रखे जाते थे तूफानों के नाम!

पहले तूफानों का नाम महिलाओं के नाम पर रखे जाते थे, जिसपर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद अब पुरुषों के नाम पर भी साइक्लोन के नाम रखे जाते हैं। इन सबके पीछे मकसद सिर्फ इतना होता है कि वो नाम तुरंत लोगों के दिमाग में क्लिक करें इसलिए क्रेजी शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

क्या होते हैं चक्रवाती तूफान?

चक्रवाती तूफान यानी कि साइक्लोन वास्तव में एक घूमता हुआ वायु का डेरा होता है, जो कि काफी भयंकर होता है, ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है लेकिन काफी तबाही का सबब बनती है। दूर से देखने पर ये अंग्रेजी के U लेटर की तरह दिखता है । गर्म हवा के चारों ओर कम वायुमंडलीय प्रेशर की वजह से जब लो प्रेशर पैदा होता है तो इनका जन्म होता है और ये खतरनाक तूफान में बदल जाते हैं और इस दौरान बहुत तेज बारिश होती है और बहुत तेज हवाएं चलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+