Cyclone Vayu की रफ्तार हुई तेज, गुजरात-मुंबई में हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'वायु' उत्तर-पश्चिम की तरफ से गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके बाद गुजरात में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है इसलिए विभाग ने गुजरात में हाई अलर्ट जारी किया है, ताजा बुलेटिन के मुताबिक इस चक्रवाती तूफान का असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिलेगा इसलिए मुंबई में अगले 24 से 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, इस तूफान के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है, मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून से पहले हो रही बारिश की वजह वो चक्रवाती तूफान ही है जो अरब सागर में उठा है।

गुजरात-मुंबई में हाई अलर्ट,
गौरतलब है कि सोमवार को मुंबई को भारी बारिश हुई थी, बारिश के ही कारण बहुत सारे विमानों को डायवर्ट किया गया था। विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान 'वायु' 12 से 13 जून के बीच सौराष्ट्र तट पर पहुंचेगा, जिससे पोरबंदर, महुवा, वेरावल और दियु में 110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, यहां तक कि हवा की रफ्तार 135 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।

हाईअलर्ट पर गुजरात-महाराष्ट्र
तूफान के चलते गुजरात-मुंबई में हाईअलर्ट है, तटीय इलाकों में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई है। अगले कुछ दिनों के लिए मछुआरों को भी समुद्र में न जाने के निर्देश दिए गए हैं।
कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
अमरेली कलेक्टर ने तूफान के मद्देनजर सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। वहीं, राजकोट के कमिश्नर ने 13 जून को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

महाराष्ट्र पर होगा ये असर
मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 48 घंटे में अरब सागर में निम्न दबाव वाला क्षेत्र और गहरा हो जाएगा जिससे तटीय इलाकों में भारी बारिश होगी, हालांकि राहत की बात ये है कि ये तूफान महाराष्ट्र के तट से नहीं टकराएगा लेकिन इसकी वजह से तेज हवाएं और समुद्री विक्षोभ पैदा हो सकता है।

मॉनसून भी हो सकता है लेट
'वायु' चक्रवात भारत के दक्षिणी तट के करीब से उत्तर की ओर बढ़ रहा है, इसलिए मॉनसून से नमी दूर होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों की मानें तो इस चक्रवात के कारण मॉनसून अगले कुछ दिनों आगे बढ़ सकता है।
#CyclonicStormVayu lay centered 350 kms West-Southwest (WSW) of Goa, 510 kms South-Southwest (SSW) of Mumbai & 650 kms South of Veraval, continues to move in Northerly direction and is likely to intensify into Severe Cyclonic Storm in next 12 hours.
— ANI (@ANI) June 11, 2019












Click it and Unblock the Notifications