Cyclone Titli Alert: तूफान के दौरान क्या करें और क्या ना करें

भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान 'तितली' के कारण ओडिशा के तटीय इलाकों में अभी 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से गोपालपुर और बेरहामपुर में कई पेड़ उखड़ गए हैं। तूफान का सामना करने के लिए प्रशासन ने कड़ी तैयारी की है। तूफान में होने वाले नुकसान से बचने के लिए अलग-अलग जिलों में एनडीआरएफ 18 टीमें तैनात की गई हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ( NDMA) ने तितली को लेकर कुछ दिशा निर्देश जारी किए है कि तूफान से निपटने के लिए क्या करें और क्या ना करें..

क्या करें साइक्लोन आने से पहले

क्या करें साइक्लोन आने से पहले

  • मोबाइल फोन को चार्ज कर लें
  • मौसम विभाग की जानकारी के लिए रेडियो, टीवी देखें
  • अफवाहों पर ध्यान न दें
  • जरूरी सामानों को अपने पास रख लें
  • जानवरों को खुला छोड़ दें
  • किसी भी भारी सामान को ढीला न छोड़ें

साइक्लोन के दौरान क्या न करें

  • बिजली के सामानों को ऑफ कर दें
  • दरवाजे बंद रखें
  • असुरक्षित घर में न रहें
  • बिना गरम किए पानी न पिएं
  • 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है

    ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल के कई इलाकों में तितली तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई दुर्घटना ना घटे और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+