Cyclone Tauktae 2021: अरब सागर में मची है उथल-पुथल, मानसून पर होगा 'साइक्लोन' का असर?

नई दिल्ली, 14 मई। कोरोना संकट के बीच भारत पर साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है। IMD ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त अरब सागर में उथल-पुथल मची हुई है, एक लो प्रेशर एरिया विकसित हो रहा है, जो कि 16 मई को शक्तिशाली चक्रवात में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान की असर मानसून पर पड़ेगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि मौसम कि गतिविधियां पल-पल बदलती हैं, ऐसे में तूफान के आने के बाद ही इस बारे में सही अनुमान लगाया जा सकता है।

Recommended Video

    Weather Updates: दिल्ली-समेत कई राज्यों में हुई बारिश लेकिन यहां जारी हुआ Orange Alert
     अरब सागर में मची है उथल-पुथल

    अरब सागर में मची है उथल-पुथल

    अभी की स्थिति के हिसाब से यही कहा जा सकता है कि साइक्लोन के कारण महाराष्ट्र केरल, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान समुद्र में गहरी लहरें उठ सकती है और तेज हवाएं चल सकती है, जिसकी गति 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसलिए मछुआरों के लिए अलर्ट जारी करते हुए उन्हें समुद्र में जाने से रोका गया गया है।

    साल 2021 का पहला चक्रवाती तूफान

    साल 2021 का पहला चक्रवाती तूफान

    आपको बता दें कि यह साल 2021 का पहला चक्रवाती तूफान है, जिसका नाम म्यांमार ने 'टूकटा' रखा है जिसका अर्थ होता है 'गेको' यानी कि 'गर्म जलवायु में पाइ जाने वाली घरेलू छिपकली'। मालूम हो कि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 1 जून को इस बार मानसून केरल पहुंचेगा और इस बार मानसून सीजन काफी अच्छा रहेगा।

    1 जून को इस बार मानसून केरल पहुंचेगा

    1 जून को इस बार मानसून केरल पहुंचेगा

    मालूम हो कि दरअसल लो एयर प्रेशर की वजह से वायुमंडल में व्याप्त गर्म हवा तेज आंधी में तब्दील हो जाती है, जिसे कि 'चक्रवात' का जाता है। भारत और दुनिया भर के तटीय इलाके हमेशा 'चक्रवाती तूफानों' से जूझते रहते हैं, इनके नाम जगह के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, कहीं इन्हें साइक्लोन, कहीं 'हरिकेन' और कहीं 'टाइफून' कहा जाता है। इंडिया में तूफान हिंद या साउथ प्रशांत महासागर से आते हैं इस वजह से इन्हें 'साइक्लोन' की संज्ञा दी जाती है, जबकि नार्थ-ईस्ट सागर से आने वाले तूफान को हरिकेन और नार्थ-वेस्ट से आने वाले तूफान को 'टायफून' कहते हैं।

    हिमाचल में Orange Alert जारी

    हिमाचल में Orange Alert जारी

    आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों मे केरल दिल्ली,-एनसीआर में एमपी, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं पहाड़ों पर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 'यलो अलर्ट' और हिमाचल में Orange Alert जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+