Cyclone Tauktae Effect: दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, 3 दिनों का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 18 मई। कोरोना संकट से जूझ रहे भारत के कई राज्यों में चक्रवात 'तौकते' ने कहर बरपाया हुआ है। केरल, कर्नाटक, गोवा , महाराष्ट्र और गुजरात में तांडव मचाने के बाद ये अब राजस्थान की ओर मूव कर रहा है लेकिन इसका असर आस-पास के राज्यों में भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि साइक्लोन की वजह से दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और छत्त्तीसगढ़ में हल्की से भारी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में भी होगी तेज बारिश
विभाग ने यूपी के 19 जिलों, राजस्थान के 11 और गुजरात के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं आज शाम से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में भी भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने कहा है कि 19 मई से लेकर अगले तीन दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।
Recommended Video

भारी बारिश की चेतावनी
आपको बता दें कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में एमपी, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं पहाड़ों पर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तऱाखंड में तो भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यहां भी बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी
यूपी के फिरोजाबाद, हाथरस, नरौरा, राया, इगलास, अलीगढ़, अतरौली, काशगंज, मथुरा, सहसवां, एटा, नंदगांव, बरसाना, जहांगीराबाद, खुर्जा, पहासू, टूंडला, आगरा, जट्टारी में बारिश का अलर्ट जारी। तो वहीं गंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, और अनूपगढ़ में हल्की बारिश और सौराष्ट्र में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु में भी बारिश हो सकती है।

मानसून समय पर आएगा
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून 1 जून को केरल में दस्तक दे देगा, इस बार मानसून सीजन बढ़िया रहेगा। विभाग के मुताबिक मई के अंतिम सप्ताह में देश में प्री-मानसून गतिविधि होगी और इस साल 96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा हो सकती है, जो कि सामान्य से अच्छी बारिश की श्रेणी में आती है।मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications