Cyclone Senyar LIVE: साइक्लोन सेनयाल हुआ ताकतवर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Cyclone Senyar LIVE Updates: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मलक्का स्ट्रेट और बंगाल की खाड़ी में मलेशिया के पास बना लो-प्रेशर एरिया मंगलवार को डिप्रेशन में बदल गया। IMD ने अनुमान लगाया है कि यह वेदर सिस्टम बुधवार दोपहर तक साइक्लोनिक स्टॉर्म में बदल सकता है इसलिए तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Cyclone Senyar LIVE Updates: 10 kmph की स्पीड से बढ़ रहा तूफान
IMD ने X पर एक पोस्ट में कहा, "मलक्का स्ट्रेट के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों में 10 kmph की स्पीड से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा, और तेज़ होकर एक साइक्लोनिक तूफ़ान "सेन्यार" में बदल गया और आज, 26 नवंबर, 2025 को 0530 बजे IST पर मलक्का स्ट्रेट और उससे सटे नॉर्थईस्ट इंडोनेशिया के ऊपर केंद्रित था…" खास बात यह है कि मलक्का स्ट्रेट नॉर्थईस्ट हिंद महासागर के अंडमान सागर और पश्चिमी प्रशांत महासागर के साउथ चाइना सागर को जोड़ता है।
IMD Weather Warning :
The well-marked low-pressure area near Malaysia has intensified into a depression over the Strait of Malacca.
Another low-pressure area persists over the Southwest Bay of Bengal, South Sri Lanka & adjoining Equatorial Indian Ocean.
Stay alert & follow… pic.twitter.com/4waHBLmrN1
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 25, 2025












Click it and Unblock the Notifications