Cyclone Remal: बंगाल तट पर पहुंचा चक्रवात 'रेमल', जानिए किन-किन राज्यों में बरपाएगा कहर? कहां-कहां अलर्ट
IMD Cyclone Remal Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 'चक्रवात रेमल' बंगाल तट पर पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात कल यानी रविवार (26 मई) को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराएगा।
IMD ने कहा है कि 'चक्रवात रेमल' तूफान रविवार (26 मई) सुबह बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा, जिसके बाद भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी के मुताबिक चक्रवात रेमल उत्तर की ओर से बढ़कर फिर पूर्व की ओर बढ़ेगा, जिससे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान बन जाएगा।

Cyclone News: बंगाल की खाड़ी में उत्तर की ओर लगातार बढ़ 'चक्रवात रेमल'
मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान बंगाल की खाड़ी में उत्तर की ओर लगातार बढ़ रहा है। यह चक्रवात शनिवार रात तक और भी तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलेगा। यह पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच के तट से टकराएगा, जिससे आपसाप के इलाकों में इसका प्रभाव दिखेगा।
Cyclone update:110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि हवा की गति 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे (किमी प्रति घंटे) तक पहुंच सकती है। वहीं लैंडफॉल के समय 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 27-28 मई को पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
भूस्खलन के दौरान तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में 1.5 मीटर तक की तूफानी लहर आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी से बाहर रहने की चेतावनी दी है।आईएमडी ने पश्चिम बंगाल में और ओडिशा में अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications