Cyclone Michaung: आज दोपहर तट से टकराएगा तूफान, तमिलनाडु में भारी बारिश, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Tamilnadu Michaung Cyclone News: तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है, एक तो पूर्वोत्तर मानसून और ऊपर से चक्रवात मिचौंग का असर, इन दोनों कारणों की वजह से इस वक्त तमिलनाडु भारी बारिश और तूफान की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग ने आज यहां के कई जगहों पर भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।

 Cyclone Michong

आज जिन जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है वो स्थान हैं तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट्टई, तिरुवन्नमलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, तंजावुर, अरियालुर, पेरम्बलुर, कल्लाकुरिची, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, धर्मपुरी, कृष्णागिरी और सेलम।

Recommended Video

    Cyclone Michaung: आज दोपहर तट से टकराएगा तूफान, तमिलनाडु में भारी बारिश

    लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से मना किया गया

    यहां पर लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने को मना किया गया है और ये भी बोला है कि जब भी बाबर निकलें मौसम अपडेट लेकर ही निकलें।

    स्कूल-कॉलेज और दफ्तर को बंद किया गया

    एनडीआरएफ की टीमें तटीय इलाकों में तैनात हैं और यहां के सभी तटीय इलाकों में स्कूल-कॉलेज और दफ्तर को बंद कर दिया गया है और आज पब्लिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस वक्त राज्य में एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात हैं। इस तूफान का असर पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ेगा। आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका है इसलिए वहां पर भी अलर्ट जारी है।

    आज दोपहर तक तट से टकराएगा तूफान

    आईएमडी ने कहा है कि साइक्लोन आज दोपहर तक साउथ आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तटों से दूर बंगाल की खाड़ी से टकराएगा और जिस वक्त ये तट से टकराएगा उस वक्त भारी बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी और 5 दिसंबर को ये नेल्लोर और मछलीपट्टनम को क्रॉस करेगा, इस दौरान तूफान की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

    तूफान पर केंद्र सरकार की भी नजर-पीएम मोदी

    मालूम हो कि तमिलनाडु के साथ-साथ आज पुडुचेरी, कराइकल, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, माहे और लक्षद्वीप में आज बरसात हो सकती है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए बोला गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि तूफान पर केंद्र सरकार की भी नजर बनी हुई है। उन्होंने दोनों राज्यों के सीएम से बात की है और दोनों को हर तरह की मदद करने का वादा भी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+