Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिचौंग का कहर, भारी बारिश से 5 लोगों की मौत, सभी उड़ानें रद्द
Cyclone Michaung: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मिचौंग के कहर से तीन राज्य प्रभावित हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा इसकी चपेट में है। इन तीनों राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सबसे ज्यादा तबाही आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में है।
चक्रवाती तूफान मिचौंग के चलते तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवा चल रही है। चेन्नई में बारिश से कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। रनवे पर पानी भर जाने के कारण चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। जिसके चलते कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। चक्रवात मिचौंग के कारण भारी बारिश के कारण अन्य विमानों को डायवर्ट कर दिया गया।

आईएमडी ने कहा कि यह सोमवार को एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। मौसम की गंभीर स्थिति के कारण मंगलवार सुबह 9 बजे तक उड़ान संचालन निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले, चेन्नई हवाई अड्डे पर आगमन सुबह 9:17 बजे से 11:30 बजे के बीच निलंबित कर दिया गया था। चक्रवात मिचौंग के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तटों के करीब पहुंचने के कारण सोमवार रात भर चेन्नई में भारी बारिश हुई।
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की सुबह नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट से टकराने की संभावना है। तूफान मिचौंग सोमवार को बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी तट, दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु तटों पर था।
इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को चक्रवाती तूफान के बीच भारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। तूफान से तत्काल निपटने के लिए चल रहे राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का भी जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- Cyclone Michaung: क्या है 'मिचौंग' का मतलब? किसने दिया ये नाम? क्या होते हैं 'साइक्लोन'?












Click it and Unblock the Notifications