Cyclone Jawad: ओडिशा पर मंडराया चक्रवात 'जवाद' का खतरा, Red Alert जारी
नई दिल्ली, 02 दिसंबर। ओडिशा पर एक बार फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण अंडमान सागर में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। जो कि एक बहुत जल्द एक डिप्रेशन में बदलेगा और 4 दिसंबर को एक चक्रवाती तूफान का रूप धारण करके ओडिशा की ओर बढे़गा। इस वजह से ओडिशा और उसके आस-पास के राज्यों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी ने यहां Red Alert जारी किया है, इस तूफान का नाम 'जवाद' है।
Recommended Video

चक्रवात 'जवाद' का खतरा
चक्रवात 'जवाद' का ओडिशा तट पर सुबह, हवा 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 'जवाद' अभी राज्य में कहां पहुंचेगा,इस बारे में अभी साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है, अवसाद बनने के बाद ही हम तट को पार करने वाले चक्रवात के पथ और स्थान और उसकी तीव्रता का अनुमान लगाने की स्थिति में होंगे।"

रेड अलर्ट जारी
लेकिन ओडिशा में बारिश की तीव्रता शनिवार से बढ़ेगी क्योंकि तटीय जिलों और आंतरिक जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जबकि केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, रायगड़ा और कोरापुट जिलों में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश
अनुमान के मुताबिक 'जवाद' जिस वक्त ओडिशा के तट से टकराएगा, उस वक्त हवा की गति 117 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।इसके अलावा इसके कारण आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश होगी और वहां भी अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
जहां ओडिशा में चक्रवात की आशंका है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज और कल दिल्ली, हिमाचल और यूपी-बिहार में भी हल्की बारिश के आसार है, जबकि कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका बनी हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात , कोंकण,महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के महाराष्ट्र, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications