हुदहुद से तबाही की कगार पर पहुंचे आंध्र प्रदेश को तमिलनाडु ने दिया 5 करोड़ रुपये की मदद
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने चक्रवाती तूफान हुदहुद से बुरी तरह प्रभावित आंध्र प्रदेश को पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की सोमवार को घोषणा की।

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के आग्रह पर बिजली वितरण के लिए आधारभूत ढांचे स्थापित करने के लिए बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर आदि की आपूत्र्ति राज्य को की जाएगी। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि आंध्र प्रदेश में सड़कों पर से मलबा हटाने के लिए एक टीम भी भेजी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications