Cyclone Fani: प्रचंड तूफान में बदला 'फानी', PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग

भुवनेश्वर। चक्रवात तूफान 'फानी' (Cyclone Fani) को लेकर मौसम विभाग ने देश में अलर्ट जारी किया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'फानी' तूफान से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक भी की है। इस बैठक में तेजी से बढ़ रहे खतरे की समीक्षा करने के बाद, पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित राज्यों के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखें और आवश्यकतानुसार राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

'फानी' को लेकर पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग

गौरतलब है कि फानी तूफान के दस्तक के दौरान समुद्र में डेढ़ मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं, वहीं पुरी, खोरधा, कटक और जगतसिंहपुर जिलों में मूसलाधार बारिश होने और 175 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का पूर्वानुमान है, ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी इस तूफान का असर पड़ने की आशंका है।

ओडिशा के कुछ हिस्सों में येलो और कुछ में रेल अलर्ट जारी

ओडिशा के कुछ हिस्सों में येलो और कुछ में रेल अलर्ट जारी

ओडिशा के कुछ हिस्सों में येलो और कुछ में रेल अलर्ट जारी किया गया है, सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गुरुवार से सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा चुका है।

यूपी-बिहार और उत्तराखंड भी होंगे प्रभावित

इस तूफान का असर यूपी बिहार और उत्तराखंड पर भी पड़ने वाला है, इसलिए वहां को किसानों को भी सतर्क रहने को कहा गया है, इस बारे में आईजी कोस्ट गार्ड ईस्ट परमेश ने कहा है कि एनडीआरएफ और राज्य प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 25 अप्रैल से हमारे शिप और एयरक्राफ्ट लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं और हम मछुआरों को मौसम की चेतावनी भेज रहे हैं तो वहीं कल पुरी जिले में भूस्खलन होने की आशंका है इसलिए इस वक्त ओडिशा के तटीय इलाकों को खाली करा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+