खतरनाक तूफान में बदल सकता है चक्रवात 'Fani', ओडिशा के लिए Yellow Alert जारी
Recommended Video
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान 'फानी' भीषण तू्फान में तब्दील हो सकता है, इसलिए ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान 'फानी' के संभावित खतरे को लेकर अपने दक्षिणी और तटीय जिलों को सतर्क कर दिया है, इस वक्त ओडिशा में 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है, माना जा रहा है कि इसके असर की वजह से आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गुरुवार तक भारी वर्षा होगी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में जानकारी दी है, इसका असर पास के राज्यों पर भी देखा जा रहा है, कर्नाटक में भी मंगलवार शाम से बारिश हो रही है।

खतरनाक तूफान में बदल सकता है चक्रवात 'Fani'
आईएमडी ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के गहरे समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है तो वहीं चक्रवात से तटीय इलाकों में भारी बर्बादी हो सकती है। तूफान की वजह से घरों के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं के भी नुकसान होने की आशंका है।

'फानी' मचा सकता है भारी तबाही
विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि 'फानी' इस समय दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है, यह जगह पुरी से करीब 830 किलोमीटर दक्षिण, विशाखापट्टनम से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व और श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 680 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है।

हो सकती है भारी बारिश
यह एक मई शाम तक उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है और उसके बाद यह दोबारा घूम कर उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में आगे बढ़ सकता है। मुख्य सचिव ने ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) को स्थिति पर करीबी नजर रखने का निर्देश दिया है, साथ ही संबंधित विभागों को चक्रवात की किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखने को कहा है।

क्या होता है 'यलो अलर्ट'
दरअसल मौसम विभाग लोगों के सचेत करने के लिए भी कुछ चुनिंदा रंगों का प्रयोग करता है, ये रंग होते हैं, ऑरेंज, ग्रीन, रेड और यलो, जिसके निम्नलिखित मतलब होते हैं...
- यलो अलर्ट: खतरे के प्रति सावधान रहें, जिसका मतलब जस्ट वॉच से होता है।
- ऑरेंज अलर्ट: इसका मतलब होता है खतरा मतलब की सावधान रहें, खतरा, जैसे-जैसे मौसम और खराब होता है तो यलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज कर दिया जाता है। इसमें लोगों को इधर-उधर जाने के प्रति सावधानी बरतने को कहा जाता है।
- रेड अलर्ट: इसका मतलब कि खतरनाक स्थिति, इस दौरान भारी नुकसान होने की आशंका होती है।
- ग्रीन अलर्ट: कोई खतरा नहीं।
यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications