ओडिशा में भारी तबाही के बाद अब पश्चिम बंगाल से टकराया Cyclone Fani, अलर्ट जारी
Recommended Video
कोलकाता। ओडिशा में तबाही मचाने के बाद चक्रवात फानी पश्चिम बंगाल में पहुंच गया है। शनिवार तड़के फानी खड़गपुर को पार करके पश्चिम बंगाल से टकराया। हालांकि पश्चिम बंगाल से टकराने के कुछ समय बाद चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ जाएगा। अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक फानी उत्तर-पूर्व दिशा में 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इससे पहले शुक्रवार को चक्रवाती तूफान फानी ने ओडिशा में भीषण तबाही मचाई।

राज्य के कई इलाके जलमग्न हो गए। तूफान से अब तक 8 लोगों के मारे जान की खबर है, जबकि 150 से ज्यादा संख्या में लोग घायल हुए हैं। पुरानी इमारतों, कच्चे घरों, अस्थायी दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिजली और टेलिकॉम सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। भारी बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में स्थित घर डूब गये। केंद्र सरकार ने फानी तूफान को देखते हुए 1000 करोड़ रुपये का एडवांस रिलीफ फंड जारी किया है। चक्रवात की वजह से ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में 250 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। फानी की वजह से ओडिशा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित हैं। ऐसे में इलाके से करीब 11 लाख लोगों को हटा लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इनके रहने के लिए 5000 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications