हुदहुद की मार झेल रहा यूपी, दिल्ली में बारिश के आसार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बहुत से इलाकों में चक्रवात हुदहुद के असर के तेज बारिश हो रही है। राजधानी में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। आज सुबह से लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर में तेज बारिश हो रही है। गोरखपुर से मिली जानकारी के अनुसार, तेज बारिश से शहर का जीवन पंगु हो गया। इस बीच, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात हुदहुद से पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने आज विशाखापत्तनम पहुंचेंगे। मौसम विज्ञान विभाग के आला अफसर ने मान कि उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश की वजह हुदहुद चक्रवात हो सकती है।

Cyclone effect: heavy rain in various parts of Uttar Pradesh

24 की जान गई

चक्रवाती तूफान में 26 लोगों की जान गई है और यह तटीय आंध्र प्रदेश में अपने पीछे भारी तबाही के निशान छोड़ गया है। आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार (संचार) परकला प्रभाकर के अनुसार मोदी विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे और दोपहर बाद शहर का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। राहत अभियान पर नजर रखने के लिए बंदरगाह शहर में पहले से ही डेरा डाले मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा भारी तबाही के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराए जाने की उम्मीद है।

उधर तटीय आंध्र में तूफान से 21 लोगों की जान चली गई, छह हजार घर नष्ट हो गए और छह लाख लोग प्रभावित हुए। तूफान के एक दिन बाद सोमवार को तबाही का मंजर सामने आया और राहत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। प्रदेश का सबसे बड़ा तटीय शहर विशाखापत्तनम सोमवार को भी अंधेरे में रहा और बिजली बहाल नहीं हो पाई। तूफान ने संचार, पेजयल जैसी सुविधाओं को ध्वस्त कर दिया। करीब-करीब सभी तरह की भौतिक सुविधाएं ध्वस्त हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+