Cyclone Dana Landfall: क्या होता लैंडफॉल? क्यों मचती है तबाही? जानिए यहां सबकुछ

Cyclone Dana Landfall kya hota hai: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' ओडिशा तट पर पहुंचा हुआ है और इसका लैंडफॉल जारी है।

इस वक्त हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, जिसकी वजह से ओडिशा के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं, दोपहर बाद इसके कमजोर पड़ने की आशंका है, फिलहाल प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी है।

Cyclone Dana Landfall

इस बारे में ओडिशा के सीएम माझी ने कहा कि 6 लाख से ज़्यादा लोगों को प्रभावित इलाके से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और अभी तक कहीं से कोई नकसान की खबर नहीं है। हमारी नजर तूफान पर बनी हुई है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि आखिर लैंडफॉल होता क्या है?

क्या होता है लैंडफॉल? ( What is Landfall )

चक्रवात या समुद्री तूफान, जब किसी तटीय क्षेत्र पर टकराता है, तो इसे 'लैंडफॉल' कहा जाता है, जिस वक्त हवा का झुंड कोस्टल एरिया से टकराता है उस वक्त इसकी स्पीड बहुत तेज होती है, जो कि तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाता है। लैंडफॉल की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है।

चक्रवात का निर्माण ( How to Cyclone formation)

चक्रवात की उत्पत्ति सामान्यतः समुद्र में तब होती है जब पानी का तापमान 26.5°C या उससे अधिक होता है। गर्म पानी वाष्पित होकर वातावरण में नमी पैदा करता है और निम्न दबाव का क्षेत्र बनाता है। जब यह हवा तेजी से घूमने लगती है, तो चक्रवात का निर्माण होता है।

चक्रवात का बढ़ना (Cyclone growth)

जब एक बार चक्रवात बनने लगता है, तो वह ऊष्मा और नमी को अवशोषित करता रहता है, जिससे उसकी गति और तीव्रता बढ़ जाती है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगती हैं।

लैंडफॉल की प्रक्रिया (Landfall process)

चक्रवात का लैंडफॉल तब होता है जब उसका केंद्र जमीन से टकराता है। यह वह क्षण होता है जब चक्रवात की तीव्रता चरम पर होती है और तेज हवाएं और भारी बारिश तटीय क्षेत्रों में विनाशकारी प्रभाव डालती हैं। इस समय हवा की गति अत्यधिक होती है और पेड़, घर, बिजली के खंभे आदि गिर सकते हैं। समुद्र की लहरें तट के ऊपर उठकर बाढ़ का कारण बनती हैं।

लैंडफॉल का प्रभाव (Impact of landfall)

चक्रवात के लैंडफॉल के बाद उसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होने लगती है ,लैंडफॉल के बाद भी कई घंटों तक भारी बारिश और तूफानी हवाएं चलती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+