कमलनाथ और दिग्विजय सिंह बोले- सोनिया गांधी ही बनी रहें कांग्रेस अध्यक्ष

सीडब्ल्यूसी की बैठक से ठीक पहले बोले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, सोनियां बनी रहें कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जाहिर करने के बीच ये बैठक हो रही है। कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर बहस तेज हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी से ही अध्यक्ष पद पर रहने की अपील की है। दोनों कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया है।

Recommended Video

    CWC Meeting: Kamal Nath, Digvijay Singh, Adhir Ranjan ने Sonia Gandhi से की ये अपील | वनइंडिया हिंदी
    गांधी परिवार के सिवा कोई स्वीकार नहीं: दिग्विजय सिंह

    गांधी परिवार के सिवा कोई स्वीकार नहीं: दिग्विजय सिंह

    दिग्विजय सिंह ने आज सुबह ट्वीट कर लिखा- यह समय कांग्रेस को एक मत होने का है। मत भिन्नता का नहीं। जिस परिवार ने देश की आजादी और उसके बाद जो देश के लिए त्याग और बलिदान किया है वह सर्व विदित है। मीडिया में जो कुछ आ रहा है मैं उस से सहमत नहीं हूं। नेहरू-गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। सोनिया गांधी का नेतृत्व सर्वमान्य है। यदि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ना ही चाहती हैं तो राहुल गांधी को अपनी जिद छोड़कर अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए। देश का आम कांग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा।

    सोनिया गांधी के नेतृत्व पर कोई आक्षेप बेतुका: कमलनाथ

    सोनिया गांधी के नेतृत्व पर कोई आक्षेप बेतुका: कमलनाथ

    कमलनाथ ने कहा है- मुझे इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। मुझे लगभग 40 वर्षों तक , लंबे समय के रूप में संसद सदस्य के रूप में कांग्रेस पार्टी की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। मैं कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी का महासचिव भी रहा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सोनिया गांधी के खिलाफ तमाम झूठी अफवाहों के बावजूद उन्होंने 2004 में कांग्रेस पार्टी की जीत का नेतृत्व किया और अटल बिहारी वाजपेयी को घर पर बैठाया। सोनिया गांधी के नेतृत्व पर कोई भी सुझाव या आक्षेप बेतुका है। मैं सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि वे अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें और कांग्रेस का नेतृत्व करती रहें।

    कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता गांधी परिवार से अध्यक्ष रहने के हक में

    कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता गांधी परिवार से अध्यक्ष रहने के हक में

    इन नेताओं के अलावा कांग्रेस की जहां सरकारें हैं, उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी गांधी परिवार से ही अध्यक्ष चुने जाने की मांग की है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि गांधी-नेहरू परिवार ही पार्टी को एकजुट रख सकता है। वहीं दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पर काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी जमा हैं जो गांधी परिवार से ही कांग्रेस अध्यक्ष होने की मांग कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+