उड़ीसा सरकार साठ हजार करोड़ का लोहा, मैगजीन खा गई: राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि प्रदेश में अब तक 3500 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, लाखों युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। गरीबों के लिए मनरेगा के तहत हम जो पैसा राज्य सरकार को भेजते हैं, वो ये लोग खा जाते हैं। प्रदेश में माफियाओं की सरकार है, आदिवासियों और दलितों के लिए यह सरकार काम नहीं कर रही है। मैं आपसे अपील करता हूं कि यहां आम आदमी, गरीबों और दलितों की सरकार बने तभी प्रदेश का विकास हो सकता है, आप इस सरकार को निकाल फेंकिये।
राहुल ने अपने पिछले भाषणों की तरह ही अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि हमने गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए जमीन अधिग्रहण बिल पास करवाया, आरटीआई दी। उन्होने राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधा और कहा कि चिटफंड से राज्य को लाखों का नुकसान हुआ। हमने जब भी बीपीएल परिवारों के लिए चावल भेजा तो ये लोग चावल खा गये।
राहुल ने जनता से अपील की कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, महिलाओं और युवाओं की बात करती है, इसलिए जरूरी है कि जनता कांग्रेस को समर्थन दे।












Click it and Unblock the Notifications