श्रीनगर के कई हिस्सों से कर्फ्यू हटा, लेकिन कई जगह कर्फ्यू जारी
श्रीनगर। मंगलवार को जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के कई इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया। कर्फ्यू हटाने का फैसला स्थिति में सुधार के बाद लिया गया। श्रीनगर के अलावा पूरी घाटी में कर्फ्यू को 46 दिन हो गए हैं और आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित नजर आ रहा है।

साउथ कश्मीर अभी कर्फ्यू की चपेट में
हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से कई तरह के प्रतिबंधों और हड़ताल की वजह से घाटी में लोगों की जिंदगी पर खासा असर पड़ा है।
श्रीनगर के कई इलाकों में भले ही कर्फ्यू हटा लिया गया हो लेकिन इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं घाटी के बटमालू, माइसुमा और खारखुद के पांच पुलिस स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात रखा गया है।
एक पुलिस ऑफिसर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साउथ कश्मीर के अनंतनाग में कर्फ्यू जारी है।
महिलाओं से विरोध प्रदर्शन की अपील
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी घाटी में लोगों की आवाजाही पर अब कोई पाबंदी नहीं। इसके बाद श्रीनगर के सिविल लाइंस इलाके और लाल चौक में ऑटो रिक्शा और प्राइवेट कारों की वजह से ट्रैफिक में भी इजाफा देखा गया है।
हालांकि सीआरपीसी के सेक्शन 144 को घाटी में जारी रखा गया है। उधर, दूसरी ओर अलगाववादी नेताओं ने भी महिलाओं से अपील की है कि वे वानी की मौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करें।












Click it and Unblock the Notifications