फेसबुक पोस्ट पर युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा की आग में है खंडवा

नगर निगम के एक पदाधिकारी का फर्जी प्रोफाइल फेसबुक पर डाले जाने पर बुधवार रात दो गुटों में विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि लाठी और चाकूबाजी तक हुई। इस संघर्ष में एक युवक की जान चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े, मगर हालात काबू में नहीं आए। तब गुरुवार सुबह कर्फ्यू लगा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि गुरुवार से लगा कर्फ्यू शुक्रवार को भी जारी है। हालात नियंत्रण में है और पुलिस बल लगातार गश्त कर रहे हैं।
दो गुटों में हुए विवाद के बाद भड़की हिंसा के मामले में अब तक 18 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
कर्फ्यू के चलते महाविद्यालय व विद्यालय में शुक्रवार को अवकाश है। लगातर दूसरे दिन कर्फ्यू जारी रहने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इनपुटः इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications