कावेरी विवाद: बैंगलुरू में हालात बेकाबू, कई इलाकों में कर्फ्यू, CM ने बुलाई कैबिनेट बैठक
बैंगलुरू। कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक में भड़की हिंसा से राजधानी बैंगलुरू में हालात बेकाबू हो रहे हैं। हिंसा की बढ़ती की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने देररात 9 अन्य थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हालात पर चर्चा के लिए 11 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है।

दिन में प्रदर्शनकारियों ने केपीएन बस डिपो में खड़ी 20 से ज्यादा बसों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए की गई पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। वहीं शहर के कुछ दूसरे हिस्सों में भी वाहनों में आग लगा दी। एहतियातन प्रशासन को पहले सात जगहों पर कर्फ्यू लगाना पड़ा। देररात प्रशासन ने 9 और थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया।
इन इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू
देर रात भड़की हिंसा के बाद प्रशासन ने आरआर नगर, केपी अग्रहारा, चंद्रा लेआउट, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, पीन्या, आरएमसी यार्ड, नंदिनी लेआउट, जे नानाभारती में कर्फ्यू लगा दिया। इसके पहले सात थाना इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था।
CM ने किया सुरक्षा का वादा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में तमिल लोगों की सुरक्षा का वादा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में तमिलनाडु के लोगों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
बसों की आवाजाही ठप
बैंगलुरू सेंट्रल डिवीजन के डिपो पांच और छह से कर्फ्यू की वजह से बसें नहीं चलेंगी। कोलार, बैंगलुरू सेंट्रल डिवीजन और मैसूर रूरल डिवीजन से तमिलनाडु की ओर जाने वाली बसें भी नहीं चलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications