महाराष्ट्र के अमरावती में शिवसेना नेता समेत 3 लोगों की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव, कर्फ्यू लगा
नई दिल्ली- महाराष्ट्र के अमरावती में सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां एक शिवसेना नेता की हत्या होने के बाद से हालात विस्फोटक हो गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। शिवसेना नेता की सोमवार को अमरावती में छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद शिवसेना नेता के समर्थकों ने दो स्थानीय युवकों पर बदले की भावना से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और कर्फ्यू लगाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता के समर्थकों पर जिन दो युवकों की बदले की भावना से हत्या करने का आरोप है, उनके साथ कुछ दिन पहले ही उस शिवसेना नेता का किसी बाद को लेकर विवाद हुआ था।
इन हत्याओं के बाद से अमरावती कुछ इलाकों में पत्थरबाजी की घटनाएं शुरू हो गई थीं, जिससे हालात विस्फोटक होने शुरू हो गए थे। इसको काबू में करने के लिए शहर के कुछ खास थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है वे हैं- अचलापुर, फरवाड़ा और सरमसपुरा थाने के दायरे में आने वाले इलाके। जानकारी के मुताबिक जिन दो युवकों पर शिवसेना नेता के समर्थकों ने हमला किया वे इतनी बुरी तरह जख्मी हो गए थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक शिवसेना नेता श्यामा पहलवान नंदवंशी की परातवाड़ इलाके में दिन में करीब साढ़े 12 बजे उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए और तीन लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। दरअसल, कुछ दिन पहले नंदवंशी का जिस युवक के साथ विवाद हुआ था उसका नाम शाहरुख बताया जा रहा है और उनके समर्थकों को संदेह था कि हत्या के पीछे उसी का हाथ है। बाद में नंदवंशी के समर्थकों ने जिन दो युवकों को निशाना बनाया उनकी पहचान सैफ अली और अब्दुल अतीक अब्दुल रफीक के रूप में हुई है। इसके बाद पैदा हुए तनाव के चलते मंगलवार को स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि अब हालात नियंत्रण में है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications