कोलकाता में स्टेशन के पास धमाका, तीन घायल
कोलकाता। एक बड़ी खबर कोलकाता के दमदम मेट्रो स्टेशन से आ रही है जहां पर शनिवार को एक टिफिन बम से धमाका हुआ है। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। टीवी न्यूज चैनल आज तक के मुताबिक यह धमाका दमदम मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास हुआ। धमाके कूड़े के ढेर में रखे हुए थे। कहा जा रहा है कि यह सभी जिंदा बम है।

घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और स्टेशन के आस-पास समेत पूरे कोलकाता में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कूड़े के ढेर से तीन जिंदा बम भी बरामद हुए है। फिलहाल पुलिस धमाके के बारे में खोजबीन कर रही है।
पुलिस ने पूरे इलाके को सील भी कर दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद देश के तमाम रेलवे स्टेशनों को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम की इंटेनसिटी काफी कम बतायी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications