कोरोना वायरस का खतरा कितना बढ़ा, ICMR कल दे सकता है अहम जानकारी, स्टडी में जुटे वैज्ञानिक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कुछ दिनों में तेजी से इजाफा हुआ है और देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 415 जा पहुंची है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंता में डाल दिया है और इसके संक्रमण को रोकने के लिए कई राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। वहीं, केंद्र ने राज्यों सरकारों को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के वैज्ञानिक, कोरोना वायरस को लेकर अध्ययन में जुटे हैं और उनके द्वारा कल इस संबंध में एक रिपोर्ट दी जा सकती है।

आईसीएमआर कर रहा कोरोना के मामलों का अध्ययन

आईसीएमआर कर रहा कोरोना के मामलों का अध्ययन

आईसीएमआर ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के प्रसार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी कल सामने आ सकती है। आईसीएमआर द्वारा किए जा रहे नए अध्ययन से आने वाले समय में मरीजों की संख्या का अनुमान लगाया जा सकता है, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। अभी तक भारत में जो भी मरीज आए थे, उनका सोर्स पता था। लेकिन अब सोर्स के बारे में पता लगाने में दिक्कतें आ रही हैं, जिसे देखते हुए सरकार ने उन जिलों में लॉकडाउन में ऐलान कर दिया है जहां कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

बड़ी जानकारी आ सकती है सामने

बड़ी जानकारी आ सकती है सामने

हालांकि, अभी ये अभी नहीं कहा जा सकता है कि भारत कम्युनिटी ट्रांसमिशन के स्टेज पर पहुंच गया है, लेकिन कुछ ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिन्होंने संदेह को बढ़ा दिया है। गुजरात के सूरत में 69 साल के मरीज हुई, जिसका विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं था, लेकिन उसने वायरस से प्रभावित दिल्ली और जयपुर का दौरा किया था। जबकि मुंबई के 63 साल के हीरा व्यापारी ने भी हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी।

भारत में अब तक 415 केस

भारत में अब तक 415 केस

ICMR की तरफ से जानकारी दी गई है कि 23 मार्च तक COVID-19 के लिए 17,493 व्यक्तियों के नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें अभी तक 415 मामलों की पुष्टि की गई है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण देश में अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पूरी दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14 हजार से अधिक हो गयी है, इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख को पार चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+