किसानों को लेकर टिप्पणी करने पर कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज

किसानों को लेकर टिप्पणी करने पर कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। किसानों के आंदोलन को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर कर्नाटक में एक्‍ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कर्नाटक में तुमकुर JMFC कोर्ट में एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर किए गए ट्वीट पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

Kangana Ranaut

कंगना पर आरोप, किसानों को आतंकवाइी कहा

कर्नाटक में तुमकुर JMFC कोर्ट में एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के ट्वीट पर मामला दर्ज किया गया है जो उन्‍होंने तीन विवादास्पद किसान बिलों का विरोध कर रहे किसानों को लेकर दिया था। केस दर्ज करते हुए कंगना पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने कृषि विधेयकों का विरोध कर रहे दर्शनकारियों को "आतंकवादी" कहा है।20 सितंबर को पोस्ट किए गए कंगना रनौत के ट्वीट के लिए आईपीसी की धारा 44, 108, 153, 153A और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने ने किया था ये ट्वीट

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि के बिलों और एमएसपी शासन पर संदेह करने वाले ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने कहा था, "प्रधानमंत्री जी, अगर किसी की नींद खुली तो उन्हें जगाया जा सकता है, अगर कोई नहीं समझता है, तो उन्हें समझाया जा सकता है, लेकिन क्या किया जा सकता है जब कोई सो रहा है या समझना नहीं चाहता है? ये वही आतंकवादी हैं। सीएए की वजह से एक ने भी नागरिकता नहीं खोई गई, लेकिन उन्होंने इतना खून बहा दिया। गौरतलब है कि एक्‍ट्रेस इस ट्वीट में कंगना रनौत ने कृषि बिल का विरोध करने वाले किसानों और विपक्षी नेताओं की तुलना आतंकवादियों से की और 2019 के अंत से देश पर पत्थरबाजी करने वाले एंटी-सीएए विरोधों की बराबरी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+