क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के घर से जब्त किया सर्वर, एक्स पीए के बनाए 70 एडल्ट वीडियोज बरामद
मुंबई, जुलाई 22: शिल्पा शेट्टी के करोड़पति बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा तब से सुर्खियों में हैं, जब से मुंबई पुलिस ने उन्हें एडल्ट फिल्म रैकेट के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। हाल ही में, टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा है जहां उन्हें सर्वर मिला है साथ ही 70 पोर्न वीडियोज मिले हैं जो उनके पीए उमेश कामत द्वारा शूट किए हुए बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस इस सर्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि केनरिन के लिए क्या वह खुद पॉर्नोग्राफिक मटीरियल अपलोड किया करते थे। हालांकि, पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा लगातार दावा कर रहे हैं कि वह पॉर्न वीडियोज नहीं बल्कि अन्य ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आने वाले अन्य इरॉटिक वीडियोज की तरह वीडियोज बनाते थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज हुई पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा को उन वीडियो से कन्फ्रंट किया जो उमेश कामत ने यूके बेस्ड प्रॉडक्शन कंपनी केनरिन को भेजे थे।
इसके अलावा, पुलिस ने बैंकों से राज और उनकी कंपनी के पिछले दो वर्षों के बैंक खातों का विवरण भी देने को कहा है। पुलिस ने ये भी बताया कि पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने कुछ ज्यादा बातें नहीं उगलीं। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि राज व्हाट्सअप ग्रुप्स पर एडल्ट फिल्म का बिजनेस चलाते थे और तीन ग्रुप के एडमिन थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ग्रुप को एचएस- अकाउंट, एचएस-ऑपरेशन और एचएस-टेक डाउन नाम दिया गया था।
बताया जा रहा है कि इस दौरान ऑफिस के कुछ कम्प्यूटर्स की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहीं से 'वी ट्रांसफर' के जरिए वीडियोज को अपलोड किया जाता था। पुलिस ने कुछ अन्य कागजात, राज कुंद्रा का आईफोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। बता दें, राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने बीते सोमवार को गिरफ्तार किया था। उन पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications