ILT20 में मुंबई इंडियंस के साथ खेलते दिखेंगे रायडू, 10 दिन में सियासत से मोह भंग की बताई ये वजह
भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू एक बार फिर से किक्रेट पिच पर नजर आने वाले हैं। रायडू ने राजनीति से संन्यास लेने के बाद 19 जनवरी से दुबई में शुरू होने वाली ILT20 लीग में एमआई एमिरेट्स (मुंबई इंडियंस) में खेलने का ऐलान किया है।
अंबाती रायुडू ने सोशल मीडिया पर रविवार को एक पोस्ट जारी कर कहा कि मैं 20 जनवरी से दुबई में आगामी आईएलटी20 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करूंगा। जिसके लिए मुझे पेशेवर खेल खेलते समय राजनीतिक रूप से गैर-संबद्ध होना आवश्यक है। 10 दिन में राजनीति से लिया संन्यास?

दरअसल, 28 दिसंबर को रायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ज्वाइन की थी। लेकिन, 10 दिन बाद यानी 6 जनवरी को पार्टी छोड दी। हालांकि, उस वक्त उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया था। आपको बता दें कि ILT20 19 जनवरी से 17 फरवरी तक 3 स्थानों संयुक्त अरब अमीरात की दुबई, अबू धाबी और शारजाह पर खेला जाएगा।
रायडू एक जबरदस्त क्रिकेटर
रायडू ने 2018 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक अच्छा सफर तय किया। तीन खिताब जीतने वाले अभियानों में उनकी टीम का हिस्सा रहे। दरअसल, जब सीएसके ने अहमदाबाद में आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीती थी, तब रायडू और रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के साथ पोडियम साझा किया था। रायडू ने जीत के बाद आईपीएल से संन्यास की घोषणा की और राजनीति में शामिल होने के अपने इरादे का संकेत दिया था।
पहले भी लिया है यू-टर्न
विशेष रूप से, रायडू ने आईपीएल से संन्यास लेने के अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया था। 2022 में, आईपीएल सीजन के अंत में, रायडू ने सोशल मीडिया पर अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। लेकिन, इसके तुरंत बाद पोस्ट को हटा दिया। रायडू ने आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए खेलना जारी रखा।












Click it and Unblock the Notifications