केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के घर इंजीनियर और ठेकेदार को बनाया गया बंधक
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल पर दिल्ली में सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियर और ठेकेदार ने बंधक बनाने का आरोप लगाया है। ठेकेदार का आरोप है कि काम में देरी होने पर उन्हें मंत्री के घर में बंद रखा गया।

घटना को लेकर मंत्री के पति आशीष पटेल ने किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, 'इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। जब मैं बाहर आया तो काम करने वालों को डांटा जा रहा था।
मंत्री के पति ने कहा- जाओ केस कर दो
केंद्रीय मंत्री के पति ने कहा कि अगर इंजीनियर और ठेकेदार को उनसे शिकायत है तो जाएं और उनके खिलाफ केस कर दें।
इंजीनियर-ठेकेदार ने लगाया आरोप
ठेकेदार ने आरोप लगाया कि मंत्री के घर में काम चल रहा था। टाइल्स नहीं थीं, इसलिए काम में देरी हुई। इसी बात पर उन्हें बंधक बना लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications