Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव 2019: CPI ने तीन राज्यों में सात उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (CPI) ने मंगलवार को तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल की सात सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। तीन अलग-अलग राज्यों के जिन सात सीटों के लिए सीबीआई ने उम्मीदवार के नाम ऐलान किया है उसमें असम की जोरहट और नार्थ लकिमपुर, तमिलनाडु की की तिरुप्पुर और नागापत्तिनम और पश्चिम बंगाल बसिरहट, घटल और मिदनपुर की सीट शामिल है।

 CPI announces list of 7 candidates for the upcoming Lok Sabha elections 2019

इन सात सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है उनमें असम की जोरहट के लिए कनक गोगोई, नार्थ लकीमपुर के लिए अरुप कलिता, तमिलनाडु की तिरुप्पुर से सुब्बारायन, नागापत्तिनम से एम सेल्वराज और पश्चिम बंगाल के बासिरहट से पल्लब सेंगुप्ता, घटल से तपन गांगुली और मिदनापुर से बिप्लब भट्ट को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

बता दें कि इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 45 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार की पहली सूची जारी की थी। इनमें पश्चिम बंगाल की पश्चिम बंगाल की 42 में से 16 लोकसभा सीटें शामिल थी। वामदलों की मौजूदगी वाले वाम मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की 25 लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 15, आरएसी के दो, फॉरवर्ड ब्लॉक के तीन और माकपा के एक उम्मीदवार का नाम शामि था। आगामी 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरण में लोकसभा की 543 सीटों के लिये मतदान होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में खुद को खर्च करने के बजाय इन राज्यों में राहुल-प्रियंका करें फोकस तो होगी क्लीन स्वीप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+