कोरोना वायरस: बीते 24 घंटे में 2573 नए केस और 83 मौत, देश में संक्रमितों की संख्या 42836 पर पहुंची

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2573 नए केस सामने आए हैं और 83 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 42836 हो गई है और 1389 मौतें अब तक हुई हैं। इस समय देश में 29685 सक्रिय मामले हैं यानि इन लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं11762 मरीज ठीक होकर घरों को जा चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Patients की संख्यया 42 हजार के पार, 24 घंटे में 2553 New Corona Cases | वनइंडिया हिंदी
    rises to 42836

    वहीं दुनियाभर की बात की जाए तो दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं करीब ढाई लाख लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक 35,63,689 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। अब तक 2,48,146 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। अब तक दुनियाभर में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 11,53,253 है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमेरिका में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद 12 लाख के करीब पहुंच चुकी है। वहीं 68,598 मौतें अमेरिका में कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 28,884, इंग्लैंड में 28,446, स्पेन में 25,264, फ्रांस में 24,894, बेल्जियम में 7844, जर्मनी में 6866 और इरान में 6203 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा है कि कोरोना महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग यानी दूरी बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि कुछ एरिया में लॉकडाउन में छूट मिल रही है लेकिन ये ध्यान रखा जाए कि भीड़भाड़ ना हो और लोग सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। अग्रवाल ने बताया है कि कोविड-19 महामारी में देखा गया है कि अगर पाबंदी में छूट मिलने पर सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ाई जाती हैं तो संक्रमण बढ़ने का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+