अधिकांश भारतीयों में दोनों कोविड डोज के बाद हल्का या कोई साइड इफेक्ट नहीं
नई दिल्ली, 25 अगस्त। देश भर में कोरोना वायरस का टीका ले चुके लोगों पर किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले अधिकांश भारतीयों में बहुत हल्का या कोई भी दुष्प्रभाव (साइड इफेक्ट्स) अनुभव नहीं किया गया। भारत ने इसी साल 16 जनवरी से देश भर में बड़े पैमाने पर कोविड-19 को लेकर बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया था। जिसमें सीरम इंस्टीट्यूय ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड और भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को को मंजूरी दी गई थी।

Recommended Video
इस सर्वे को सामुदायिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोकल सर्कल ने किया है। लोकल सर्कल ने बताया कि उसके देशव्यापी सर्वेक्षण के अनुसार कोविशील्ड की पहली डोज लेने के बाद 70 प्रतिशत और कोवैक्सीन की डोज लेने वाले 64 प्रतिशत भारतीयों ने हल्के या किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव का अनुभव नहीं किया।
इसी तरह सर्वे के मुताबिक कोविशील्ड की दूसरी डोज के साथ 75 प्रतिशत और कोवैक्सीन की दूसरी डोज के साथ 78 प्रतिशत लोगों में किसी तरह के दुष्प्रभाव का अनुभव नहीं किया गया।
जानिए, कितनों में देखा गया साइट इफेक्ट?
सर्वे के मुताबिक ही कोविशील्ड की पहली डोज लेने वालों मे 30 प्रतिशत में दुष्प्रभाव देखा गया। इसमें 29 प्रतिशत को बुखार और फीसदी के कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना मिली है। वहीं कोवैक्सीन की पहली डोज लेने वालों में 30 प्रतिशत ने बुखार महसूस किया जबकि 1 प्रतिशत ने बुखार के अधिक गंभीर होने की जानकारी दी। कोवैक्सीन लेने वाले सर्वे में शामिल किसी भी व्यक्ति ने डोज लेने के बाद कोविड संक्रमण की जानकारी नहीं दी।
दूसरी डोज के बाद क्या रहा असर
सर्वे के मुताबिक कोविशील्ड की दूसरी डोज लेने वाले 20 प्रतिशत लोगों ने बुखार का अनुभव किया जबकि 4 प्रतिशत ने खुराक लेने के बाद भी कोविड संक्रमण की सूचना दी। 1 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्हें बुखार की गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ा।
वहीं कोवैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद 17 प्रतिशत ने बुखार का अनुभव किया, 2 प्रतिशत ऐसे रहे जिन्हें कोवैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ। साथ ही 3 प्रतिशत ने बुखार की गंभीर स्थिति होने की जानकारी दी।
381 जिलों से लोग शामिल
लोकलसर्कल के मुताबिक इस सर्वेक्षण में भारत के 381 जिलों में रहने वाले 40,000 लोगों ने भाग लिया। सर्वेक्षण में भाग लेने वालों में 62 प्रतिशत पुरुष थे जबकि 38 प्रतिशत जवाब देने वाली महिलाएं थीं।
सर्वे में शामिल होने वाले 24 प्रतिशत टियर 1 शहरों से, 31 प्रतिशत टियर 2 से और 25 प्रतिशत उत्तरदाता टियर 3,4 और ग्रामीण क्षेत्र से थे।
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे तक भारत में 59.55 करोड़ कोविड-19 टीकों की डोज लगाई जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications