केन्द्र सरकार ने COVID सुरक्षा मिशन, वैक्सीन निर्माण के लिए दिए 900 करोड़ रुपए
केन्द्र सरकार ने COVID सुरक्षा मिशन, वैक्सीन निर्माण के लिए दिए 900 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए नए ऐलान किए हैं। निर्मला सीतारमण ने नए आर्थिक पैकेज 'आत्मनिर्भर भारत 3.0' के तहत आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना लॉन्च किया।इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग(Department of Biotechnology) को भारतीय COVID वैक्सीन के अनुसंधान और विकास के लिए COVID सुरक्षा मिशन के लिए 900 करोड़ रुपये पद्रान किए हैं। देश में स्वदेशी कोरोना वैक्सीन के रिसर्च, अनुसंधान और विकास के लिए कोविड सुरक्षा मिशन के तहत ये धन प्रदान किया गया है।
Recommended Video

वहीं वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत 3.0 के तहत 12 उपायों की घोषणा की गई है। सीतारमण ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना लाई है ताकि नए रोजगार के सृजन को प्रोत्साहन दिया जा सके। ये योजना 1 अक्टूबर 2020 से लागू होगी। इस योजना के अंतर्गत कई अहम घोषणाएं वित्तमंत्री ने की हैं।












Click it and Unblock the Notifications