लगातार दूसरे दिन 40 फीसदी बढ़े कोरोना केस, एक दिन में 7240 नए मरीज और 8 लोगों की मौत
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का प्रकोप भारत में अन्य बड़े देशों की तुलना में अब काफी कम है। हालांकि, यहां पिछले 24 घंटों में 7,240 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, सक्रिय मरीज बढ़कर 32,498 हो गए हैं। इसके अलावा अब तक 42640301 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 524723 हो चुका है।

Recommended Video
Coronavirus India Updates: दूसरे दिन भी 40% बढ़े Covid-19 Case, 7240 नए मरीज | वनइंडिया हिंदी |*News
वैक्सीनेशन की बात की जाए तो भारतभर में लोगों को अब तक वैक्सीन के कुल 1,94,59,81,691 डोज दिए जा चुके हैं। कल ही के दिन 15,43,748 डोज दिए गए। जिसमें कई आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications