Covid 19 weekend Curfew: यूपी से लेकर चंडीगढ़ तक सड़कों पर पसरा सन्नाटा लेकिन यहां उड़ी नियमों की धज्जियां

Covid 19 weekend Curfew: यूपी से लेकर चंडीगढ़ तक सड़कों पर पसरा सन्नाटा लेकिन यहां उड़ी नियमों की धज्जियां

नई दिल्ली, अप्रैल 18: कोरोना वायरस महामारी के चलते उत्तर प्रदेश से लेकर चंडीगढ़ तक वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है, जो शनिवार रात आठ बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, वीकेंड लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में कोरोना नियमों का उल्लंघन होता दिखाई दिया। तो कहीं, पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चैकिंग करती नजर आई। इस दौरान सड़कें भी सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जेईई मेन की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

Covid 19 weekend Curfew: Silence on roads from UP to Chandigarh

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi, Rajasthan में Weekend Curfew, UP में Lockdown | वनइंडिया हिंदी

    जेईई (मेन) और उत्तरखंड में 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त
    कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जेईई (मेन) की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख की घोषणा परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तराखंड में कोरोना महामारी के मद्देनज़र उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। ये जानकारी उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दी है।

    एनडीएम की परीक्षा देने पहुंचे छात्र
    चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार मनोज परिधि ने कहा कि, इस कर्फ्यू की वजह से एनडीए और अन्य परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी। छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाकर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि, कर्फ्यू के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम भी जारी रहेगा। तो वहीं, चंडीगढ़ में लागू वीकेंड कर्फ्यू के बीच छात्र एनडीए की परीक्षा देने पहुंचे। यहां पंजाब से अपने बेटे को परीक्षा दिलाने आए एक अभिभावक ने कहा, 'बीमारी पहले से बहुत ज़्यादा फैली है, परीक्षा स्थगित होनी चाहिए थी।'

    मुरादाबाद सब्जी मंडी में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां
    तो वहीं, उत्तर प्रदेश में आज लागू लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए मुरादाबाद की सब्ज़ी मंडी पहुंचे। लोगों ने इस दौरान कोरोना नियमों का उल्लंघन किया गया। कानपुर जिले में उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में आज एक दिन के लिए लॉकडाउन लागू किया है। तो वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर सन्नाट दिखाई दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+