देश में कोरोना मरीजों की संख्या 88 लाख के पार, बीते 24 घंटे में सामने आए 41100 नए केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है, देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 88 लाख के पार पहुंच गया है, स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण (COVID-19) के 41 हजार 100 नए केस सामने आए हैं, जबकि 447 लोगों की मौत हुई है, नए केस सामने आने के बाद देश में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 88,14,579 हो गई है। देश में अब तक 82,05,728 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि देश में इस समय 4 लाख 79 हजार 216 एक्टिव केस हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 29 हजार 635 हो गई है।
Recommended Video

तो वहीं ICMR ने कहा है कि देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 8,05,589 कोरोना जांच की गई है, फिलहाल कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत को बस इसकी वैक्सीन का इंतजार है। इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एक राहत भरी खबर दी है, जिसके मुताबिक दिसबंर तक भारत को ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की 10 करोड़ डोज मिल सकती है, बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से विकसित 'कोविशिल्ड' नाम की वैक्सीन के उत्पादन के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ हाथ मिलाया है। कोरोना वायरस वैक्सीन का मौजूदा वक्त में दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल सफल होने के बाद SII कम से कम 1 बिलियन खुराक का उत्पादन करेगा।
'जीवन सेवा ऐप' लॉन्च
तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। नए केस के सामने आने के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। इसी कड़ी में अब दिल्ली सरकार ने कोरोना को काबू करने के लिए 'जीवन सेवा ऐप' लॉन्च किया है, 'जीवन सेवा ऐप का उपयोग होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीज़ अस्पताल जाने के लिए कर सकते हैं। उन्हें बस इस ऐप से बुक करना होगा और फिर उनके पास एक ई वाहन आएगी (जो मुफ्त में होगा) जो उन्हें अस्पताल पहुंचा देगी।' इस ऐप को आइसोलेशन में रहने वाले हर मरीज को अपने फोन में डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। सरकार की ओर से कहा कि ऐसे मरीजों की आपातकाल में मदद की जा सके इसलिए यह ऐप तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications