Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के15,906 नए मामले, 561 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। देश में कोरोना के केस अभी कम तो हुए हैं लेकिन खत्म नहीं हुए हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 15,906 नए केस सामने आए हैं और 561 लोगों की मौत हुई है, जबकि 16,479 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त एक्टिव केस 1,72,594 हैं ।

बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के15,906 नए मामले

तो वहीं कुल केस का आंकड़ा 3,41,75,468 हो गया है और कोरोना से अभी तक 4,54,269 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 3,35,48,605 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जबकि कल तक देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,02,10,43,258 पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में केरल में कोरोना वायरस के 8,780 मामले सामने आए हैं और 65 मौतें हुई हैं। इंडिया में शनिवार को कोरोना वायरस के लिए 13,40,158 सैंपल टेस्ट किए गए । भारत में अब तक कुल 59,97,71,320 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इसकी जानकारी दी।

बीते 24 घंटे में मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 572 नए मामले सामने आए और कोरोना से 2 मौतें हुईं हैं। जबकि तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में 1,140 नए कोविड मामले, 17 मौतें और 1,374 रिकवरी दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के15,906 नए मामले

हालांकि अभी कोरोना कंट्रोल में है लेकिन त्योहारी सीजन के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कोविड प्रोटकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस एडवाइजरी में ऑनलाइन शॉपिंग को प्रमोट करें, अनावश्यक यात्रा पर लगाम लगाने, त्योहार मनाते समय मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने जैसी बातें कहीं गई हैं।

बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के15,906 नए मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि अभी स्थिति थोड़ी सी संभली हुई है लेकिन फिर भी सभी को काफी ध्यान देने की जरूरत है, सबके दिमाग में ये बात प्रमुख रूप से होनी चाहिए कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए किसी को भी लापरवाही नहीं बरतनी है और सब सुरक्षित रहें इस पर काम करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+