अब ट्रूनेट मशीन से होगी कोविड-19 मरीजों की जांच, ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन
मरीजों में कोरोना की पुष्टि करेगी टीवी का इलाज करने वाली मशीन, ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक महामारी का तोड़ निकालने में जुटे हुए हैं। भारत के वैज्ञानिक भी कोविड-19 का वैक्सीन विकसित करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच भारत ने कोरोना का परीक्षण बड़े स्तर पर करने के लिए ट्रूनेट मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने अब ट्रूनेट टेस्टिंग के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की है। आईसीएमआर ने कहा है कि ट्रूनेट का प्रयोग अब कोविड-19 महामारी की जांच और पुष्टि के लिए किया जा सकता है।

Recommended Video
बता दें कि देश में कोरोना वायरस टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने के अपने प्रयासों के तहत इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने 10 अप्रैल को कोरोनावायरस परीक्षण करने के लिए ट्रूनेट प्रणाली के उपयोग को मंजूरी दी थी। उस दौरान केवल इसे स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में प्रयोग की अनुमति मिली थी लेकिन बुधवार को आईसीएमआर ने इसको कोरोना जांच और पुष्टि के लिए भी अनुमति दे दी है।
गौरतलब है कि विश्व के कई देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे हैं, अमेरिका, ब्रिटेन और इटली जैसे विकसित देश भी इस महामारी के सामने घुटने टेक चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी होने के बाद आईसीएमआर ने टीबी का पता लगाने वाली मशीन को कोरोना वायरस की जांच के लिए मंजूरी दे दी है। कोरोना वायरस के फैलाव का एक कारण टेस्टिंग में कमी को भी बताया जा रहा है, जिसको दूर करने के लिए आईसीएमआर ने टीबी का पता लगाने वाली मशीन के उपयोग को मंजूरी दे दी है। बता दें कि पिछले महज 24 घंटों के दौरान 4970 नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 101139 हो गई है। कोरोना वायरस पिछले 24 घंटों में 134 लोगों की जान भी ले चुका है, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3163 हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications