Covid 19:राहत भरी खबर विशेषज्ञों ने कहा अब नहीं आएगी भारत में कोरोना की दूसरी लहर
Covid 19:राहत भरी खबर विशेषज्ञों ने कहा अब नहीं आएगी भारत में कोरोना की दूसरी लहर
Coronavirus Second Peak in India: कोरोना महामारी के खौफ के बीच जिंदगी बिताते हुए लोगों का धैर्य अब जवाब देता जा रहा है। हर दिन कोरोना से होने वाली मौतों की खबरें सुनकर लोग भयभीत हैं। वहीं अब विशेषज्ञों ने कोरोना को लेकर एक पॉजिटिव बात बताई हैं। विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि भारत अब कोरोनो वायरस (corona virus) के दूसरी लहर (second peak) नहीं आएगी। पहले कहा गया था कि भारत में जल्द ही कोरोना की दूसरी लहर आने की संभावना है लेकिन विशेषज्ञों ने कहा कि अब भारत में कोविड 19 का दूसरी पीक पर आने की संभावना नहीं है। ये बात ऐसे समय में सामने आई है जब भारत में कोरोनोवायरस के कुल मामलों का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर लिया है, हालांकि हर दिन आने वाले कोरोना केस की संख्या और हर रोज कोरोना से हो रही मृत्यु दर में लगातार कमी आ रही है।
Recommended Video

भारत में दैनिक मामले कम हो रहे हैं
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर शाहिद जमील ने कहा कि कोरोना के डेली केस जो सितंबर माह में अचानक बढ़े थे उनमें अब काफी कमी आई है। उन्होंने बताया कि सितंबर के मध्य में प्रति दिन 93,000 से अधिक मामलें आ रहे थे वहीं उसकी तुलना में अब प्रतिदिन लगभग 25,500 मामले सामने आ रहे हैं। डाक्टर शाहिद जमीन ने कहा मेरा मानना है कि सबसे खराब स्थिति खत्म हो गई है।
आबादी के बड़ा हिस्सा हैं संरक्षित
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोरोना का दूसरा चरम आएगा जैसा कि त्यौहारी सीज़न (दशहरा से दिवाली) और बिहार राज्य चुनाव के बाद अचानक कोरोना के केस बढ़े थे। भारत में अब 160 मिलियन मामले होंगे। यह संभव है कि अब तक देश में 300-400 मिलियन से अधिक संक्रमण हैं। उन्होंने कहा कि हम आबादी के बड़े हिस्से को संरक्षित और वायरस के फैलाव की चेन को तोड़ते हुए देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अनसेफ और अतिसंवेदनशील लोग संक्रमित होते रहेंगे। यदि इम्युनिटी एक साल या उससे कम समय तक रहती है, तो अगले कुछ वर्षों तक हम नियमित अंतराल पर छोटे हमले हो सकते हैं। अच्छा वैक्सीन कवरेज इसे प्रभावी रूप से नियंत्रित करेगा। "
'दूसरी लहर आई तो पहले जितनी भयावह नहीं होगी
कोविड -19 के संभावित दूसरे चरम के बारे में पूछे जाने पर, प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर गगनदीप कंग ने कहा कि ट्रांसमिशन पहली बार जितना तेजी से देखा जाएगा, उतनी तेजी से नहीं होगा और कोरोन की लहर उतनी तेज नहीं आएगी। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि एक्सपोज़र यह कहने के लिए पर्याप्त है कि कम्युनिटी ट्रांसमीशन के बारे में फिर से चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त है कि हमारे पास कुछ स्तर की सुरक्षा होगी ताकि ट्रांसमिशन नहीं होगा। उन्होंने कहा जितनी तेजी से पहली बार देखा और वो कोरोना का चरम भी उतना ऊंचा नहीं होगा।
भारत में दूसरी कोरोना की लहर नहीं हो सकती है
प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ के के अग्रवाल ने पीटीआई को बताया कि भारत में अभी भी 30-40 प्रतिशत आबादी है जो कोविड -19 से संक्रमित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत, अर्जेंटीना और पोलैंड 15 देशों में से तीन ऐसे देश हैं जिनमें कोविड के मामले सबसे ज्यादा हैं लेकिन उन्होंने दूसरे पीक को नहीं देखा। सभी संभावनाओं के अनुसार, भारत में दूसरी कोरोना की लहर नहीं हो सकती है, और अगर दूसरी लहर आती है, तो यह केवल 501 नए प्रकारों के कारण आएगी। उनमें से दो का वर्णन किया गया है, एक इंग्लैंड के दक्षिण में और एक दक्षिण अफ्रीका में है।
दूसरी लहर आती भी है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, जानें क्यों ?
डाक्टर अग्रवाल ने कहा अगर दूसरी लहर आती भी है तो हमें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है भारत इस महीने के अंत तक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करता है और लगभग 30 करोड़ लोगों को टीका लगाता है, तो हमें 25 मार्च तक इस बीमारी को नियंत्रित करने में सक्षम होना चाहिए।। उन्होंने कहा किहालांकि, अगर कोई दूसरी लहर आती है, तो यह वायरस का एक नया संस्करण होगा, जिसका अर्थ होगा अधिक मामले लेकिन कम मृत्यु दर और दूसरी लहर building herd immunity बनाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में हमें सतर्क और सतर्क रहने की जरूरत है। जो राज्य के परिदृश्य एक दूसरे से अलग हैं।"












Click it and Unblock the Notifications