Covid-19: भारत में रिकवरी रेट 84 प्रतिशत के पार, किए गए 8 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 66.87 लाख के पार पहुंच गई है। मौजूदा वक्त में रोजाना के केस में भले ही बढ़ोत्तरी हो रही हो, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक राहत भरी खबर दी है। जिसके मुताबिक भारत में रिकवरी रेट 84 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। इस रिकवरी रेट की वजह से देश में सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से कम बनी हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना मरीज 56 लाख से ज्यादा ठीक, Recovery Rate 84 फीसदी | वनइंडिया हिंदी
    corona

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों में 77% महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश सहित 10 राज्यों से हैं। इसके साथ ही अब रोजाना के पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है, साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ा है। भूषण के मुताबिक महाराष्ट्र में कोविड-19 के ट्रेंड पर कमेंट करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि निरीक्षण के लिए अभी उनको और ज्यादा वक्त चाहिए।

    स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक देश के 25 जिलों से COVID-19 से संबंधित 48% मौतें हुईं। इन 25 जिलों में से 15 जिले महाराष्ट्र से हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा कम करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार सभी राज्यों के संपर्क में है। अभी कोविड-19 मृत्युदर को 1 प्रतिशत से नीचे लाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि कोरोना से जिन स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हुई थी, जिनमें से 95 को 50 लाख रुपये बीमा की राशि दे दी गई है। इसके अलावा 176 क्लेम अभी प्रोसेस में है। वहीं 79 दावे अलग से कई राज्यों से प्राप्त हुए हैं।

    टेस्ट के मामले में भी रिकॉर्ड
    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी मामलों की संख्या 56 लाख से अधिक हो गई है और ये विश्व की सबसे बड़ी संख्या है। अब तक देश में 8 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं, जो विश्व में दूसरी सबसे अधिक टेस्ट की संख्या है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+