Covid-19: दिल्ली में एक दिन में रिकॉर्ड 1024 नए मामले सामने आए, 24 घंटे में 13 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लिए गुरूवार का दिन बेहद खऱाब रहा, जहां एक दिन में कुल 1024 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। यह पहली बार है जब दिल्ली में एक दिन में पहली बार एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। गुरूवार को सामने आए 1024 नए मामले से दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16, 821 हो गई है।

delhi

गौरतलब है राजधानी दिल्ली में अभी कुल 8470 एक्टिव मरीज हैं और 7485 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में हुए 13 मरीजों मौत के बाद अब राजधानी में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 316 हो गया है। हालांकि गुरूवार का दिन दिल्ली के लिए एक मायने में सुखद कहा जा सकता है, वह यह कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 231 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

delhi

दिल्ली सरकार द्वारा गुरुवार रात जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया कि बीते 24 घंटे में महामारी की चपेट में आकर 13 लोगों की जान गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के 2196 मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में रखा गया है, जबकि 496 का इलाज कोविड केयर सेंटर्स में चल रहा है जबकि 129 कोरोना संक्रमित कोविड हेल्थ सेंटर्स में हैं। सबसे ज्यादा 4227 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।

delhi

उल्लेखनीय है भारत में मई माह में शुरू हुए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से प्रवासियों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने से लगातार नए मामले तेजी से सामने आए हैं, जिससे भारत कोरोनावायरस संक्रमितों के मामले में एशिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। माना जाता है कि लॉकडाउन-4 के लागू होने के साथ ही हर रोज हजारों मामले सामने आए हैं। इसकी बदौलत कुछ ही दिनों में 70 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

delhi

हालांकि सुखद स्थिति यह है कि भारत में भी स्वस्थ होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छा है, लेकिन नए मामलों की बढ़ती संख्‍या जरूर चिंता का विषय बनी हुई है। भारत में अब तक कोरोनावायरस संक्रमित 67691 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 4531 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, MOHFW की वेबसाइट के मुताबिक भारत में 86,110 एक्टिव केस हैं, जबकि कुल संक्रमित मामलों की संख्या 153801 पहुंच चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+